झारखंड के पश्चिम सिंहभूम ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नक्सल विरोधी अभियान […]
Tag: #jharkhand
धनबाद में जज के संदिग्ध मौत पर सख्त होते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बताया हत्या का मामला
झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की संदिग्ध मौत के मामले में प्रधान जिला जज की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया। घटना यह है कि बुधवार की सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मार्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
बिहार चुनाव: बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी-राहुल की जोड़ी को बताया ‘पिग्गी राइड’
बिहार में दो चरणों का मतदान ख़त्म हो चुका है और 7 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है. इसके लिए सभी पार्टियां ज़ोर-शोर से जुटी हुई है. इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी पटना पहुंचे और वहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात की. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक और जहां विपक्ष को घेरा वहीँ NDA की फिर से सरकार बनने का दावा भी किया.
10 राज्यों की 54 सीटों पर उपचुनाव सम्पन्न, देखें कहाँ हुई बम्पर वोटिंग, कहाँ पीछे रहे मतदाता
मध्यप्रदेश की 28 सीटों के अलावा यूपी की सात, गुजरात मे आठ, झारखंड,कर्नाटक, नागालैंड और ओडिसा की दो दो सीटों और छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की एक-एक सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव सम्पन्न हो गए। आज हुए मतदान की बात करें तो सबसे ज्यादा 83 फीसदी मतदान नागालैंड में हुआ जबकि सबसे कम 51 फीसदी उत्तरप्रदेश में हुआ।
बिहार- बाँका पुलिस की बड़ी सफलता, एम्बुलेंस से बरामद हुई शराब
बिहार का बाँका जिला मानो शराब तस्करों का गढ़ बन गया है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद से झारखंड से सटे इस जिले के मार्गों से लगातार शराब का बरामद होने तो कुछ इसी तरफ इशारा करता है। आज एक बार फिर बिहार के बाँका जिले की बौंसी थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब बरामद किया है। शराब की यह खेप झारखंड से बिहार लाई जा रही थी।
