डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मैक्स हॉस्पिटल किया गया शिफ्ट, डेंगू के अलावा कोरोना से हैं संक्रमित

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) से साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री के कार्यालय की तरफ से दी गई है।

आपको बता देें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया डेंगू से पीड़ित हैं और उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा है। बुखार और कम ऑक्सीजन के स्तर की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

करोना जांच के दौरान उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ें दिल्ली-डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बिगड़ी तबियत, तेज बुखार के कारण नही लिया सदन की कार्यवाही में भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *