बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गठबंधन फाइनल हो चुके हैं, सीटों को लेकर मतभेद दूर किये जा चुके हैं और उम्मीदवारों के नामों का एलान भी लगभग हो चुका है।
हालांकि अभी बिहार के चुनावों में शिवसेना की एंट्री बाकी है। शिवसेना ने भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। हालांकि इसकी रूपरेखा या गठबंधन और उम्मीदवार पर संशय बरकरार है।
इस बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा- शिवसेना 40 या 50 सीट पर चुनाव लड़ेगी ये तय है। अब तक किसी के साथ गठबंधन की बात नहीं चल रही है।
अगले हफ्ते मैं पटना जाउंगा,वहां की बहुत सी स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं जिसमें पप्पू यादव जी की पार्टी भी है,अब तक फॉर्मूला तय नहीं हुआ है।
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत अब तक लगभग 32 करोड़ श्रमदिवस रोजगार सृजित किए गए
बिहार चुनाव – पहले चरण के लिए 52,000 से ज्यादा मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस वर्ष “कामधेनु दीपावली अभियान” मनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया
बिहार विधानसभा चुनाव- तेजप्रताप को मिला राजद से सिंबल, बदल गई है सीट
राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सहयोगी समेत कई बड़े नाम गायब, लालू परिवार से चार नाम, जानें
