बिहार विधानसभा चुनावों के एलान के बाद से जिले में उम्मीदवारों और गठबंधन पर तमाम चर्चाएं हुईं। इन चर्चाओं में कई नाम उभरे लेकिन जैसे जैसे वक़्त बितता गया यह साफ होता गया कि बाँका जिले की कौन सी सीट किसके हिस्से आएगी और कौन उम्मीदवार होगा।
बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गठबंधन फाइनल हो चुके हैं, सीटों को लेकर मतभेद दूर किये जा चुके हैं और उम्मीदवारों के नामों का एलान भी लगभग हो चुका है।