हसनपुर से तेजप्रताप ने भरा नामांकन, तेजस्वी भी रहे साथ, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन और प्रचार का दौर तेज हो चुका है। दूसरे चरण के लिए उम्मीदवार जहां अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं वहीं पहले चरण में नामांकन दाखिल कर चुके उम्मीदवार अब चुनाव प्रचार में व्यस्त हो चुके हैं।

इसी क्रम में आज लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में जदयू-राजद गठबंधन के दौरान तेजप्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते थे। हालांकि बदले राजनीतिक माहौल में उन्होंने हसनपुर सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया।

इस सीट को यादव बाहुल्य सीट माना जाता है और यही तेजप्रताप के यहां से लड़ने की वजह भी है। इससे पहले तेजप्रताप ने राजद के सिंबल अपनी माँ राबड़ी देवी से लेते हुए एक तस्वीर शेयर की थी।

इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता लालू यादव को मिस करने की बात भी कही थी। अब देखना है हसनपुर से तेजप्रताप की राह कितनी आसान या मुश्किल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *