रेडमी 10 हुआ लॉंच, जानें खासियत

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में नया रेडमी 10 लॉन्च कर दिया है। रेडमी का यह नया फोन 6.5 इंच के फुल एचडी+एलसीडी के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। यूर्जस एडेप्टीव सिंक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 45,60 और 90 हर्ट्ज के बीच स्विच कर पाएंगे।

डिवाइस को मीडिया टेक हीलीयो जी80 एसओसी चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 को बूट करता है। स्क्रीन में फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट है और पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है।

50एमपी के प्राइमरी कैमरा सेंसर को 8एमपी अल्ट्रावाइड लेंस के साथ जोड़ा गया है जिसमें डेप्थ और मैक्रो के लिए दो 2एमपी सेंसर और सेल्फी के लिए 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5एमएम हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है।

इन सभी को मिलाकर डिवाइस की मोटाई 8.9 मिमी और वजन लगभग 181 ग्राम बनता है। 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 18वाॅट फास्ट चार्जिंग और 9वाॅट रिवर्स चार्जिंग का समर्थन मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल-सिम, 4जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GNSS (GPS, A-GPS, GLONASS, GALILEO, BDS), यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और सिक्योरिटी फीचर के लिए एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इनके अलावा ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और आईआर ब्लास्टर का सपोर्ट दिया गया है। रंगों में चुनाव के लिए कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट, सी ब्लू कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

फोन के 4जीबी+64जीबी मॉडल की कीमत करीब 13,300 रुपये, 4जीबी+128जीबी स्टोरेज मॉडल की करीब 14,800 रुपये और 6जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत लगभग 16,300 रुपये है। भारत में इसकी लॉन्चिंग 20 अगस्त तक होने की संभावना है।

Read More

  1. उत्तरप्रदेश- अब अल्पसंख्यकों को लुभाने में जुटी भाजपा
  2. एनएचएआई के परियोजना निदेशक को थप्पड़ मारने संबंधी बयान सपा विधायक पर पड़ा भारी
  3. डीएसपी के मैसेज से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें किस राज्य में हुआ बवाल
  4. ब्राह्मणों की योगी से नाराजगी, इसके बावजूद वोट बीजेपी को देने की बात
  5. कंगना रनौत का दावा- तालिबान के खिलाफ बोलते ही हैक हुआ एकाउंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *