हाथरस जाने को निकले राहुल गांधी हुए गिरफ्तार, कहा- पुलिस ने मारी लाठी

हाथरस में एक लड़की से बलात्कर और उसकी निर्ममता से हुई हत्या और हत्या के बाद पुलिसिया कार्रवाई से उपजा गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज पीड़ित के परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस के लिए निकले। हालांकि यूपी पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया और अब मिल रही जानकारी के अनुसार राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


गिरफ्तारी के बाद राहुल ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा- ”अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं. इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?”


इससे पहले राहुल गांधी ने एक ट्वीट के माध्यम से उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया,”दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!”


उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक लड़की से बलात्कर और उसके बाद हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूरे देश से न्याय की मांग उठने लगी है। कहीं इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने और योगी सरकार को घेरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा तो कहीं दलित राजनीति चमकाने के मकसद से लेकिन एक बात जो सभी एक सुर में कह रहे वह यह है कि न्याय मिले और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। 
राज्य की योगी सरकार ने हालांकि परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी, एसआईटी का गठन और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के बाद दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है। इसके बाद भी उपजा गुस्सा शांत होने का नाम नही ले रहा है। हाथरस के अलावा बलरामपुर में हुई ऐसी ही हैवानियत भरी एक घटना के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा और भड़क उठा है।

यह भी पढ़ें हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही

यह भी पढ़ें हैदराबाद में 25 साल की महिला से 5000 बार हुआ रेप, 139 लोगों पर FIR दर्ज़

यह भी पढ़ें हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश

यह भी पढ़ें हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, प्रियंका गाँधी ने ट्वीट यूपी की क़ानून वयस्था पर उठाया सवाल

यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *