ट्रंप के 50% टैरिफ पर भारत शांत- “बातचीत जारी है”, बोले पीयूष गोयल

अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाए जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही दोनों देश किसी “संतुलित और न्यायसंगत समझौते” पर पहुंचेंगे।

एक इंटरव्यू में गोयल ने कहा, “बातचीत को समय देना चाहिए, क्योंकि ये दीर्घकालिक मसले होते हैं। भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं और इस मुद्दे का समाधान जरूर निकलेगा।”

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाया था, जिसे अब बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। इसका कारण भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को बताया गया। यह बढ़ा हुआ शुल्क 27 अगस्त से लागू हो गया है और सभी अमेरिकी उपभोग के लिए भेजे गए भारतीय उत्पादों पर लागू होता है।

इस बीच, भारत में GST सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया गया है। 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में 12% और 28% टैक्स स्लैब हटाकर अब केवल 5% और 18% की दो मुख्य दरें रखी गई हैं। कोयला, फ्रूट जूस वाले पेय और बड़ी गाड़ियों पर से Compensation Cess भी हटा दिया गया है।

गोयल ने स्पष्ट किया कि यह सुधार पहले से तय थे और ट्रंप टैरिफ से इनका कोई सीधा संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *