बिहार: नीतीश कुमार ने उप-मुख्यमंत्री के नाम पर साधी चुप्पी, जानिए राजभवन से निकलते हुए क्या कहा

बिहार में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज़ हो गई है. नितीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कल शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. आज राजभवन पहुंचे नितीश कुमार ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया. नीतीश के साथ हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी, वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे मगर इस बार नीतीश के साथ उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी नहीं थे.

इसे बाद बिहार के सियासी गलियारों में यह चर्चा ज़ोर पकड़ने लगी है की अगर सुशील मोदी नहीं तो बिहार का अगला उप-मुख्यमंत्री कौन होगा. उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर कई खबरें सामने आने लगी है. कई अटकले चल रही है. कई नामों की चर्चाएं सुनाई देने लगी है.  

राजभवन से बाहर निकटले हुए नीतीश कुमार ने कहा :मैं नहीं बनना चाहता था मुख्यमंत्री. लेकिन भाजपा के नेताओं के आग्रह और निर्देश के बाद मैंने मुख्यमंत्री बनना स्वीकार किया. मैं तो चाहता था की मुख्यमंत्री भाजपा का ही कोई बने.”

उप-मुख्यमंत्री के नाम के बार में जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो वह उससेटाल गए और मीडिया को बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए. नितीश कुमार ने इस सवाल पर चुप्पी साध ली. इस बात से साफ़ होता है की बिहार को इस बार नया उप-मुख्यमंत्री मिल सकता है.

सातवीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार, कांग्रेस ने कहा- नीतीश की स्थिति अच्छी नही…

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाये, जाने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *