Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

बिहार के विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश में NDA की मुश्किलें भी बढ़ना शुरू हो गई है. लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान पहले ही NDA से नाराज़ चल रहे थे. अब उन्होंने एक ऐसी डिमांड सामने रख दी है जिससे NDA में दरार पड़ना तय माना जा रहा है.

NDA में अभी सीटों का बटवारा नहीं हो पाया है मगर चिराग पासवान ने नितीश सरकार के सामने 42 सीटों की डिमांड रख दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा चिराग का कहना है की उनकी पार्टी पिछली बार भी 42 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और इस बार भी 42 सीटों से कम पर संतुष्ट नहीं होंगी. अगर उनकी डिमांड नहीं मानी गई तो वह NDA का साथ छोड़ अकेले ही चुनाव मैदान में उतर जाएंगे.

वहीँ सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने पासवान के सामने 33 विधानसभा सीटों के साथ 2 एमएलसी देने का फार्मूला रखा है। यही नहीं उत्तर प्रदेश राज्य सभा से भी एक सीट चिराग की पार्टी को देने का फार्मूला बीजेपी ने सुझाया है. इस फॉर्मूले को चिराग पहले ही नाकर चुके है.

इससे पहले चिराग ने एक फार्मूला बीजेपी क सुझाया था जिससे बीजेपी ने नामंज़ूर कर दिया था. चिराग ने खा था की NDA सरकार बनने के बाद बीजेपी के साथ-साथ एलजेपी से चिराग पासवान भी उपमुख्यमंत्री बनाया जाए. सूत्रों की माने तो अगर सीटों के बटवारे को लेकर जल्द ही कोई फैसला नहीं होता तो चिराग पासवान अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते है.

इससे पहले चिराग ने नितीश कुमार के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी की नितीश को अब बिहार की जनता पसंद नहीं करती और उनके नेतृत्व में अगर चुनाव लड़ा गया तो एनडीए चुनाव हार भी सकता है. यही नहीं, चिराग ने कहा नीतीश कुमार ने ऊपर एलजेपी नेताओं का अपमान का आरोप भी लगाया था.

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव ने सत्ता में आते ही 10 लाख नौकरियां देने का किया वादा

Bihar Assembly Election 2020: 12:30 बजे यहां देखिये बिहार चुनाव पर Election Commission की LIVE प्रेस कांफ्रेंस

Bihar Election- चिराग ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख की सीएम नीतीश की शिकायत- रिपोर्ट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *