उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गुर्गों को अब जान का इतना डर सताने लगा है की वह अपनी गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनवा रहे है. सूत्रों के अनुसार यह सारा काम मुख़्तार के गुर्गों ने दिल्ली और पंजाब से करवाया है. यही नहीं, उनके अंदर इतना दर बैठ चूका है की वह अपनी पहचान छुपाने के लिए गाड़ियां भी अपने जान-पहचान वालों के नाम से खरीद रहे है.
एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी और उनकी तरफ कोई आँख उठाकर भी नहीं देखता था. मगर 2018 में बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से सारे समीकरण ही बदल गए. बजरंगी की हत्या से अंसारी इतना खौफ में आ गया की वह पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश जेल में अपना ट्रांसफर ही नहीं करवाना चाह रहा. मुख्तार को भी डर है की कहें यूपी की जेल में उसकी भी हत्या न हो जाए.
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते जब यूपी पुलिस ने मुख्तार के गुर्गों को पकड़ने के लिए कार्यवाही की तब उन्हें इस सारे खेल का पता चला. इस राइड में सुरेंद्र कालिया ना का बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा जिसने इसका खुलासा किया. मुख्तार के गुर्गों ने 10-12 गाड़ियों को अवैध तरीके से बुलेटप्रूफ करवाया है. एक गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवाने में 15 से 20 लाख का खर्च आता है.
आपको बतादें की योगी सरकार ने पहले ही मुख्तार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. मुख्तार के अवैध कब्ज़ों को गिराने और संपत्ति को कुर्क करके का काम जारी है.
जारी है बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की कार्रवाई, दोनो बेटे इनामी अपराधी हुए घोषित
मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के बाद आजम खान की बारी, चलेगा बुल्डोजर
मुख्तार अंसारी के बाद अतीक अहमद पर कसा शिकंजा,दो दिन में 60 करोड़ की संपत्ति सील
लखनऊ- मुख्तार अंसारी पर कसता जा रहा शिकंजा, तीन मंजिला बिल्डिंग ध्वस्त
