सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, पति ने दी खुशखबरी, जानें कब और किससे हुई थी शादी

अपने गानों और डांस से हर किसी को दीवाना बना लेने वाली और बिग बॉस 11 से लोकप्रियता के शिखर को छूने वाली सपना चौधरी माँ बन गई हैं। इस बात की जानकारी उनके पति और एक्टर वीर साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशखबरी अपने फैन्स के साथ साझा की है।

सपना के माँ बनने की खबरों के बीच फैन्स के बीच उनकी शादी कब और किससे हुई यह चर्चा का विषय बन गया है।


आइए हम बता देते हैं। दरअसल सपना की शादी इस साल की शुरुआत में जनवरी हुई थी। उन्होंने हरियाणा के हिसार निवासी वीर साहू से शादी की थी। यह कोर्ट मैरिज थी। इसकी जानकारी बाद में एक कार्यक्रम आयोजित कर सार्वजनिक करने की योजना थी हालांकि उनके पति वीर के फूफा के अचानक निधन की वजह से इसे टालना पड़ा और बाद में देश मे लॉकडाउन और कोरोना की वजह से इसकी जानकारी सार्वजनिक नही की गई थी।


आपको बता दें कि वीर और सपना के रिलेशनशिप और शादी की बातें पिछले काफी समय से रह-रह कर मीडिया की सुर्खियां बनी थीं हालांकि इसकी पुष्टि अब हुई है। दोनो पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। वीर भी गाने लिखते और गाते हैं।

वह कुछ फिल्मों में एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। वीर ने जैसे ही पिता बनने की खुशखबरी साझा की कुछ लोगों ने उन्हें और सपना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यह बात वीर को नागवार गुजरी और उन्होंने ट्रॉल्स की जमकर खबर ली। एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने ट्रॉल्स को जवाब देते हुए कहा कि निजी जिंदगी में मैं क्या करता हूँ वह क्यों बताऊं मैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *