जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 20 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
आईपीएल 2020 का 20वां मैच आज चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला अबु धाबी में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा.
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में चेन्नई जहां पांचवे पायदान पर है वहीँ कोलकाता चौथे पायदान पर है. चेन्नई ने जहां 5 में से 2 मैच जीते है वहीँ कोलकाता की टीम 4 में से 2 मुकाबले जीतने में सफल रही है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
चेन्नई और कोलकाता के बीच अब तक 23 मुकाबले हुए है जिसमें से चेन्नई ने 14 और कोलकाता ने भी 8 मुकाबले जीते है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. इस लिहाज़ से देखा जाए तो चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई देता है.
पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो चेन्नई ने 3 मुकाबलों में कोलकाता को शिकस्त दी है. आज का मैच जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी रैंकिंग सुधारना चाहेंगे.
चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. फाफ डू प्लेसिस इस समय अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. शेन वॉटसन का फॉर्म में लौट आना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर है.
वहीँ मिडिल आर्डर में धोन अम्बाती रायडू और ब्रावो बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग थोड़ी कमज़ोर है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और पीयूष चावला के कंधो पर रहेगा.
कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल और इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव और नगरकोटी पर सारी ज़िम्मेदारी होगी.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 44 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 25 मैच जीती है. इस लिहाज से देखा जाए तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है जो आईपीएल के इसिहास को देखते हुए बेहद कम है.
चेन्नई ने अब तक तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. वहीँ दूसरी ओर कोलकाता ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

