जम्मू और कश्मीर के शोपियां इलाके में सेना ने मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना और आतंवादियों के बीच में यह मुठभेड़ कल शाम को 7 बजे के आसपास शुरू हुई थी और आज दोपहर 12 बजे तक चली. इस हमले में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की सूचना के अनुसार उन्हें आतंकवादियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. सेना के जवानो ने एरिया को घेर कर आतंवादियों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सेना के जवानों ने मुँहतोड़ जवाब दिया.
इसी कार्यवाही में सेना को 3 आतंवादियों को मारने में सफलता हाथ लगी. मारे गए आतंकवादियों के पास से AK-47, 2 पिस्टल बरामद और कुछ गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.
ऑपरेशन के बाद आस-पास के एरिया में सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इससे पहले पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में 2 आतंकवादी मारे गए थे. हाल ही में पंपोर में आतंकियों ने CRPF की एक टुकड़ी पर हमला कर दिया था जिसमें 2 जवान घायल हो गए थे.
