हमारी सरकार होती तो 15 मिनट में चीन को उठाकर बाहर फेंक देते- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी खेती बचाओ यात्रा के दौरान कल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थे। कुरुक्षेत्र में यूं तो मौका कृषि बिल के खिलाफ विरोध का था लेकिन राहुल ने किसी भी मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का यह अवसर नही गंवाया। उन्होंने अपने संबोधन में चीन के साथ सीमा विवाद पर जमकर हमला बोला।

 
चीनी घुसपैठ पर बोलते हुए राहुल ने कहा,”चीन में इतना दम कहां से आया (सीमा में घुसपैठ का) मैं आपको बताता हूं। चाइना बाहर से देख रहा है। उसे मालूम है कि नरेंद्र मोदी ने देश को कमज़ोर कर दिया है। कोरोना के समय भारत के PM फेल हो गए हैं। देश का किसान और मज़दूर कमज़ोर हो गया है।”
यूपीए सरकार के दौरान सीमा पर स्थिति को लेकर राहुल ने कहा”जब हमारी सरकार थी मैं आपको गारंटी देता हूं, चाइना में इतना दम नहीं था कि वो हमारे देश में एक कदम भी डाल दे।

आज पूरी दुनिया में एक ही देश है जिसके अंदर दूसरे देश की सेना आई और कायर प्रधानमंत्री कहता है कि इस देश की ज़मीन किसी ने नहीं ली।”

राहुल ने पीएम की देशभक्ति पर बोलते हुए कहा “प्रधानमंत्री अपने आपको देशभक्त कहता है और पूरा देश जानता है कि चाइना की सेना हिंदुस्तान के अंदर। कैसा देशभक्त है ये? मैं आपको बता रहा हूं कि हमारी सरकार होती न तो उठाकर फेंक देते चाइना को बाहर, 15 मिनट नहीं लगते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *