पुलवामा में हुए एक कायराना आतंकी हमले में अपनी शहादत देने वाले सीआरपीएफ के जवान धीरेंद्र त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें नमन करते हुए सीएम ने कई बड़े एलान किये। सीएम ने कहा कि सरकार उनके परिजनों का ख्याल रखेगी।
सीएम ने कई अहम घोषणा करते हुए कहा,” देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अमर शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे शहीद को मैं मध्यप्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। परिवार को राज्य शासन की ओर से 1 करोड़ रूपये की राशि दी जायेगी। उनकी पत्नी को शासकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी।”
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा भी की है कि धीरेंद्र जी की स्मृति बनाये रखने के लिये उनकी प्रतिमा की स्थापना करेंगे। उनके नाम पर एक संस्थान का नाम भी रखा जायेगा।
