71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में की गई, जहां इस साल के विजेताओं ने इंडियन सिनेमा का स्वर्णिम साल बना दिया।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ ख़ान को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला — ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान। इस ख़िताब को विक्रांत मैसी ने भी साझा किया, अपनी दमदार फ़िल्म ‘12वीं फेल’ के लिए। यही फ़िल्म सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार भी जीत गई।
रानी मुखर्जी को ‘मिसेज़ चटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला — उनके करियर का यह पहला नेशनल अवॉर्ड है।
अन्य प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं:
- सुदीप्तो सेन (‘द केरला स्टोरी’) – सर्वश्रेष्ठ निर्देशन
- विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमु भास्कर – सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता
- जानकी बोडीवाला और उर्वशी – सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री
- ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ – सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फ़िल्म
- ‘कठल’ – सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म
- ‘उल्लझुक्कु’ (मलयालम), ‘पार्किंग’ (तमिल), ‘भगवंत केसरी’ (तेलुगु) – सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फ़िल्में
इन पुरस्कारों के लिए वे फ़िल्में योग्य थीं, जिन्हें 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच CBFC से प्रमाणन मिला था।
