नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री को समन भेजा है। इसका कनेक्शन बीते दिनों हुई क्रूज शिप रेड से जुड़ा है जहां से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत अन्य लोगों की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी हुई थी।
क्रूज पर ड्रग्स और रेव पार्टी के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी।