गिरफ्तारी के बाद बेटे से मिलने पहुंचे शाहरुख और गौरी खान, जानें क्या लेकर मिलने गए?

क्रूज पर ड्रग्स और रेव पार्टी के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

इन तीनों को कोर्ट ने रविवार को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा था जिसकी अवधि पूरी होने पर उन्हें सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया था। मीडिया खबरों के अनुसार आर्यन खान के मांगने पर उन्हें विज्ञान की किताबें दी गईं है।

दूसरे आरोपियों के साथ आर्यन को भी नेशनल हिंदू रेस्टोरेंट से ही खाना खिलाया जा रहा है क्योंकि एनसीबी ऑफिस में घर के बने खाने की इजाजत नहीं है। वहीं, आर्यन और दूसरे आरोपियों के फोन को भी गांधी नगर की लैब में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, बेटे के लिए गौरी खान बर्गर लेकर गई थीं लेकिन नियमों के चलते एनसीबी ने उन्हें देने की इजाजत नहीं दी। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि एनसीबी की परमिशन लेकर शाहरुख खान ने कुछ मिनटों के लिए बेटे से मुलाकात की और जिस दौरान आर्यन खान इमोशनल हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान को बेटे से मिलने के लिए एनसीबी से परमिशन लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पिता को देखकर आर्यन खान रोने लगे। आर्यन ने बताया कि इस वक्त उनके पिता इतने व्यस्त थे कि कभी-कभी उनसे मिलने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी लेकिन अब वहीं शाहरुख खान को अपने बेटे से मिलने के लिए एनसीबी से इजाजत लेनी पड़ी।

गौरतलब हो कि शनिवार रात एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान, मुनमुन धामेचा और अरबाज मर्चेंट समेत आठ को हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद रविवार को इन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया था।

क्रूज शिप ड्रग्स केस में आज 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे कुल मिलाकर इस मामले में अबतक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *