Laxmmi Bomb Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही हुआ वायरल, आप भी देखें

अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म Laxmmi Bomb का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. रिलीज़ होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसे खुद ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर रिलीज़ किया.

इस फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभा रहे है. इस फिल्म में अक्षय एक किन्नर की भूमिका में नज़र आएँगे.

अक्षय कुमार ने ट्रेलर रिलीज़ करते हुए लिखा ” जहाँ कहीं भी है, वहीं रुक जाइये और तैयार हो जाइये लक्ष्मी बोम्ब का ट्रेलर क्यूंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी।”

अगर ट्रेलर के बात करे तो 3 मिनट और 40 सेकंड का यह दमदार ट्रेलर है. इसमें अक्षय और कियारा की केमिस्ट्री काफी शानदार दिखाई दे रही है. यह एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है. यह फिल्म थिएटर में रिलीज़ न होकर 9 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

आपको बतादें की Laxmmi Bomb तमिल फिल्म कंचना का रीमेक है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में राघव लॉरेंस ने मुख्या भूमिका निभाई थी.

वही Laxmmi Bomb के ट्रेलर के सामने आते ही विवादों में भी घिर गई है. लोगों ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट करने की मुहीम भी शुरू करदी है.

दरअसल पिछले दिनों बॉलीवुड में हुए ड्रग काण्ड के बाद से लोग काफी नाराज़ है और बॉलीवुड की फिल्मो को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे है.

हाल ही में अक्षय कुमार ने एक 4 मिनट की वीडियो जारी की थी जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की थी की सारी फिल्म इंडस्ट्री को एक ही नज़रिये से न देखा जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *