एकता कपूर ने किया क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 का ऐलान, फिर नजर आएंगी पुरानी तुलसी

 

टीवी इंडस्ट्री का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। इस शो ने 2000 के दशक में दर्शकों के दिलों में जो खास जगह बनाई थी, उसे भुला पाना आज भी मुश्किल है। शो की निर्माता एकता कपूर ने जब से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 का ऐलान किया है । दर्शकों में काफी खुशी का माहौल है

इस शो सबसे बड़ी खास बात यह है कि शो की पुरानी मेन स्टार कास्ट फिर से इस शो में वापसी कर रही है। बता दें स्मृति ईरानी, जो इस शो के जरिए घर-घर में तुलसी के नाम से जानी जाती थीं, वो अब एक जानी-मानी राजनीतिक हस्ती हैं। इस शो के जरिए स्मृति 17 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह फिर से अपने मशहूर किरदार ‘तुलसी’ के रूप में नजर आएंगी। वहीं, अमर उपाध्याय भी एक बार फिर से ‘मिहिर विरीनी ‘ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

शो का प्रसारण 3 जुलाई से स्टार प्लस पर शुरू किया जाएगा। इस बार शो को लिमिटेड एपिसोड्स में रखा गया है—जिसकी कुल संख्या 150 से 200 के बीच तय की गई है। अब तक शो के दो पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं और प्रोमो की शूटिंग जारी है।

शूटिंग की बात करें तो इसे लेकर भी खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्मृति ईरानी Z+ सिक्योरिटी के बीच शूटिंग कर रही हैं। शो के सेट पर सभी को कड़ा प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा। सेट पर केवल स्मृति, अमर और एकता कपूर को फोन यूज करने की छूट है, बाकी किसी को भी फोन यूज करने की इजाजत नहीं है। इस लोकप्रिय शो की वापसी पर दर्शकों में काफी उत्साह है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *