कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में मध्य प्रदेश में एक पार्टी सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत-पाक युद्ध के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक फोन कॉल के बाद ‘भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था।’
राहुल गांधी के इस विवादित बयान के बाद भाजपा ने उनपर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला और संबित पात्रा ने राहुल गांधी को “पाकिस्तान-चीन का पेड एजेंट” करार देते हुए आरोप लगाया कि वह विदेशी ताकतों की भाषा बोल रहे हैं और भारतीय सेना के शौर्य का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ जैसी साहसी सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाकर न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है, बल्कि पूरे देश और उसकी सशस्त्र सेनाओं का भी अपमान किया है।
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी बार-बार देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाया है। जो पाकिस्तान और चीन की नीतियों के अनुकूल होते हैं, जिससे यह संदेह गहराता है कि वह इन देशों के हित में काम कर रहे हैं। भाजपा के इस पलटवार पर राहुल गांधी की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
