इस दिन रिलीज होगी ’83’, तारीख का हुआ ऐलान

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अब मेकर्स एक के बाद एक अपनी फिल्म रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान करते दिखाई दे रहे हैं।

निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट की घोषणा के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म ’83’ की रिलीज डेट बताई है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर यह न्यूज फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा “यह सही समय है… ‘83’ फिल्म इस क्रिसमस सिनेमाघरों में रिलीज होगी… 

फिल्म को दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख पाएंगे #ThisIs83″ अभिनेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे तो साथ में दीपिका पादुकोण भी छोटे लेकिन अहम किरदार में होंगी।

अभिनेता की यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की साल 1984 में वर्ल्डकप जीत पर आधारित है जब वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने अपना पहला विश्व कप हासिल किया था। इसे भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। अभिनेता रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, आर बद्री, एमी विर्क, साहिल खट्टर, निशांत दहिया, दिनकर शर्मा, चिराग पाटिल, ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बीते साल कोरोना महामारी की वजह से पोस्टपोन हो गई थी। जून 2021 में इसे रिलीज करने का फैसला लिया गया था मगर फिर लॉकडाउन की वजह से मेकर्स को इसे दुबारा पोस्टपोन करना पड़ा था। अब आखिरकार सिनेमाघरों के खुलने के बाद फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *