कपिल देव ने अस्पताल से फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल मैसेज, लिखा “आप सभी का शुक्रिया”

कपिल देव ने अस्पताल से अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा है. कपिल देव ने मैसेज में लिखा “आपके प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया. आपकी दुआयों से में सही सलामत हूँ और ठीक हो रहा हूँ.”

पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव को आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को कल सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बताया की उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.