राहुल के हाथरस जाने की जिद्द पर बोले यूपी के मंत्री, यह सब फ़ोटो सेशन, पढ़ें

उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पुलिसिया कार्रवाई को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। परिवार और पुलिस के बयान में अंतर ने इसे और भड़का दिया है। पुलिस जहां रेप और जीभ काटने जैसी घटना से इनकार करती रही है वहीं परिवारजनों ने हैवानियत की एक अलग दास्ताँ सुनाई है। वहीं पीड़िता की मौत के बाद जहां पुलिस पर आरोप है कि बिना पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी और इच्छा के अंतिम संस्कार किया गया वहीं इस मामले को लेकर भी पुलिस की थ्योरी अलग है।

खैर इस मुद्दे को जैसे जैसे कवरेज मिली गुस्सा बढ़ता गया। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग एक सुर में पीड़िता के लिए न्याय और दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। इसी क्रम में राहुल गांधी आज हाथरस के लिए निकले। हालांकि यूपी पुलिस ने उनके काफिले को दिल्ली-यूपी सीमा पर ही रोक दिया। इस दौरान राहुल ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया और लाठी मारने की बात भी कही। अब इस पूरे मामले पर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

समाचार एजेंसी  एएनआइ से बातचीत में मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी का एक ट्रैक रिकॉर्ड है कि जब वो भी विदेश से वापिस लौटते हैं वो फोटो ऑप करवाने में लग जाते हैं। जो आज एक्सप्रेस-वे पर चल रहा है वो भी फोटो ऑप ही है। उनकी और प्रियंका गांधी जी की तरफ से न ही कोई सहानुभूति न ही कोई संवेदनशीलता दिख रही है।”

उन्होंने आगे कहा,”परमिशन ली आपने (राहुल गांधी)। न आप परमिशन लेते हैं न कुछ करते हैं। आप निर्णय करते हैं सुबह उठकर के कि आज मेरा फोटो ऑप का दिन है। हम लोग जाएंगे और फोटो ऑप करके लौट आएंगे। चलने से पहले उन्होंने किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।” आपको बता दें कि राहुल अपनी माँ सोनिया गांधी के इलाज के लिए विदेश गये हुए थे और इस वजह से वह संसद के मानसून सत्र में भी शामिल नही हुए थे। हालांकि ट्वीट के माध्यम से वह लगातार सरकार पर हमला बोलते रहे हैं।

हाथरस जाने को निकले राहुल गांधी हुए गिरफ्तार, कहा- पुलिस ने मारी लाठी

यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

हाथरस गैंगरेप केस: यह 5 वीडियो इस केस में पुलिस की संवेदनहीनता को दर्शाते है, आप भी देखिये

हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश

हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *