दिल्ली में सितम्बर के महीने में हुए सिरो सर्वे के आंकड़े थोड़े हैरान करने वाले हैं। आज सिरो सर्वे के नतीजे जारी करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 25.1 फीसदी लोगों में कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी पाई गई है। इससे पहले के सर्वे में यह आंकड़ा 28.7 फीसदी था। इस सर्वे रिपोर्ट की तुलना अगर पिछले सर्वे के नतीजों से करें तो एंटीबॉडी बनने या मौजूद होने के आंकड़े में तकरीबन 3 फिसदी का अंतर आया है।
आपको बता दें दिल्ली में 1 से 7 सितंबर तक तीसरा सिरो सर्वे किया गया था। इसमें दिल्ली के सभी 11 जिलों से कुल 17 हजार से ज्यादा नमूने लिए गए थे। सर्वे के जरिये यह पता लगाया जाता है कि इस समय कितने फीसदी लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद है। यह सर्वे दिल्ली में कोरोना की स्थिति के विश्लेषण में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
सिरो सर्वे के नतीजों को जारी करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगले 15 दिनों में चौथा सिरो सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि जुलाई में हुए सर्वे में 22.86 फीसदी लोगों में एंटीबाडी पाई गई थी जबकि अगस्त में हुए सर्वे के नतीजों में 29 फीसदी लोगों में यह एंटीबाडी मिली थी। खास बात यह है कि इन सर्वे के दौरान नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) द्वारा बनाये गए मानकों और नियमों का पालन किया जाता है।
कोरोना पीड़ित पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती
कोरोना के चलते एक माह टला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, अब जनवरी में होगा आयोजित
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू पाए गए कोरोना पॉजिटिव,खुद दी जानकारी
