आज पाकिस्तान की तरफ से LoC पर किये गए सीजफायर के उल्लंघन में सेना के 3 जवान शहीद हो गए और 5 घायल हो गए. घायल जवानों को आर्मी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बतादें की रुक-रुक कर अभी भी दोनों देशों के बीच गोलीबारी जारी है.
सेना के हवाले से मिली खबर के अनुसार कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में अचानक पकिस्तान ने मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए. इसके बाद भारतीय सेना ने भी पकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हुए उसकी चौंकियो पर बमबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के कितने सैनिकों की जान गई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.
इससे पहले भी पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें सेना का एक जवाब शहीद हो गया था और एक घायल हो गया था. पाकिस्तान इस साल अब तक 3000 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है
