केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि हज 2021, पैंडेमिक पोजीशन के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स पर निर्भर करेगा।
Tag: #pandemic
Coronavirus Update- 39 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में 83,341 नए मामले,1096 की मौत
कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यह वायरस हर दिन संक्रमण और मौतों के नए रिकॉर्ड बनाने पर आमादा है। दुनिया के कई देशों में जारी कोहराम के बीच भारत मे भी इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण के आंकड़ों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई और कुल 83,341 नए मामले दर्ज हुए। इस दौरान 1,096 लोगों की मौत भी इस वायरस के चपेट में आने से हो गई।
बिहार में मिले कोरोना के 1928 नए मरीज, 15 की मौत, रिकवरी रेट 87.95 पर पहुंची
दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस का कहर बिहार में भी जारी है। हर दिन हज़ारों लोग इसके संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बिहार भी इससे अछूता नहीं है। बिहार में अभी तक 1,38,265 मामले सामने आ चुके हैं। इस जानलेवा वायरस से अभी तक 709 लोगों की मौत भी सूबे में हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा 15,954 है।
Coronavirus Update- कोरोना का खौफनाक रिकॉर्ड एक दिन में 78,761 नए मामले, 948 की मौत
कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यह वायरस हर दिन संक्रमण और मौतों के नए रिकॉर्ड बनाने पर आमादा है। दुनिया के कई देशों में जारी कोहराम के बीच भारत मे भी इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण के आंकड़ों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई और कुल 78,761 नए मामले दर्ज हुए। इस दौरान 948 लोगों की मौत भी इस वायरस के चपेट में आने से हो गई।
बुरी खबर- WHO ने कहा सर्दियों में और बढ़ेगा कोरोना का कहर
विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कोरोना वायरस के संबंध में एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। संगठन की तरफ से दी गई नई जानकारी में कहा गया है कि सर्दियों में कोरोना वायरस का संक्रमण और बढ़ सकता है साथ ही मृत्यु दर में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस वायरस पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट ने कहा है कि लोगों को सर्दियों से पहले इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।
Coronavirus Update- 24 घंटों में सामने आए 76472 नए मामले,1021 की मौत, कुल आंकड़े 34 लाख के पार
कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यह वायरस हर दिन संक्रमण और मौतों के नए रिकॉर्ड बनाने पर आमादा है। दुनिया के कई देशों में जारी कोहराम के बीच भारत मे भी इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण के आंकड़ों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई और कुल 76,472 नए मामले दर्ज हुए। इस दौरान 1,021लोगों की मौत भी इस वायरस के चपेट में आने से हो गई।
क्या आईपीएल होगा रद्द? CSK के 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
बीसीसीआई ने इस साल यूएई में आइपीएल कराने की घोषणा की थी। सारी टीमें इसके लिए यूएई पहुंच भी चुकी थी लेकिन अब जो खबर आई है उसके बाद आईपीएल पर संशय के बादल छा गए हैं? अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या आइपीएल होगा? यह सारे सवाल तब उठने शुरू हुए जब आज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
JEE और NEET एग्जाम रद्द करने की मांग के पीछे सिर्फ कोरोना नही, यह भी हैं बड़ी वजह
भारत भर में इन दिनों JEE और NEET परीक्षा को रद्द करने की मांग जोरों पर है। कोरोना महामारी के इस दौर में छात्रों की जहां अपनी चिंताएं हैं वहीं सरकार के पास इस परीक्षा को आयोजित करने के अपने आधार और तर्क हैं। सरकार की तरफ से जहाँ शिक्षा मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि परीक्षा के आयोजन को लेकर अभिभावकों का दबाव है वहीं विपक्षी दल सरकार से परीक्षा टालने की अपील कर चुके हैं और अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में हैं
Coronavirus update-पिछले 24 घंटे में 61,408 नए मामले, 836 की मौत
भारत सहित में दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस महामारी के आंकड़े हर दिन पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में भारत मे 61,408 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इस वायरस की चपेट में आने से 836 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इन नए आंकड़ों के आने के बाद देशभर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31,06,349 हो चुका है।
रूस को पीछे छोड़ कोरोना जांच के मामले में नम्बर 3 पर पहुंचा भारत, बिहार और यूपी ने किया जांच में कमाल
कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में जब कम जांच हो रही थी तब इसके कई अलग-अलग कारण दिए जा रहे थे। कहीं टेस्टिंग किट की कमी तो कहीं आंकड़ों को छुपाने से इसे जोड़ा जा रहा था हालांकि अब भारत के जो आंकड़े जांच को लेकर सामने आए हैं वह पहले से न सिर्फ बेहतर हैं बल्कि हर अनुमान, दावे और आकलन का जवाब देते नजर आ रहे हैं। जांच के आंकड़ों की बात करें तो भारत ने रूस (3.38 करोड़)को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब भारत (3.45 करोड़) से आगे सिर्फ चीन (9.4 करोड़) और अमेरिका (7.47 करोड़)हैं।
केंद्र का राज्यों को निर्देश, न रोकें वस्तुओं और व्यक्तियों की आवाजाही, नही चाहिए कोई विशेष पास
केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यक्तियों और सामानों के आवागमन पर कोई भी रोक न लगाई जाए। यह निर्देश उन शिकायतों के बाद जारी किए गए हैं जिनमे कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी करने के बाद भी कई राज्य सामानों को एक राज्य से दूसरे राज्य आने पर रोक लगा रहे हैं। इस मामले में केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
