असम-पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए बीजेपी नेता,कुमार विश्वास बोले- आपदा में अवसर

लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वह खुल कर अपनी बात अपने अंदाज में अलग-अलग मुद्दों पर रखते भी हैं। कल जहां उन्होंने हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई पर रोष और गुस्सा जाहिर किया था वहीं आज जब एक खबर उनके नजरों के सामने आई जिसमे असम के एक बीजेपी नेता के गिरफ्तारी की बात कही गई थी तो कुमार ने तंज कसते हुए कहा-आपदा में अवसर। यह खबर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है।


दरअसल, असम पुलिस ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बीजेपी के एक नेता दिबान डेका को गिरफ्तार किया है। इस बीजेपी नेता पर एक लाख रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था और यह फरार था।

इसी मामले में पूर्व डीआईजी पीके दत्ता भी आरोपी हैं। आपको बता दें कि असम पुलिस ने 587 पदों पर सब इंस्पेक्टर की बहाली के लिए परीक्षा आयोजित की थी। जिसमे 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को 154 केंद्रों पर शामिल होना था। हालांकि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। अब कुमार ने इसी पर तंज कसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *