UPTET पेपर लीक केस में योगी सरकार का बड़ा एक्‍शन, पीएनपी के सचिव संजय उपाध्याय गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 पेपर लीक मामले में योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण (पीएनपी) संजय उपाध्याय के निलंबन के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्हें महत्वपूर्ण कार्यों में गोपनीयता बनाए रखने और परीक्षा की सत्यनिष्ठा को बनाए नहीं रखने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

असम-पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए बीजेपी नेता,कुमार विश्वास बोले- आपदा में अवसर

लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वह खुल कर अपनी बात अपने अंदाज में अलग-अलग मुद्दों पर रखते भी हैं। कल जहां उन्होंने हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई पर रोष और गुस्सा जाहिर किया था वहीं आज जब एक खबर उनके नजरों के सामने आई जिसमे असम के एक बीजेपी नेता के गिरफ्तारी की बात कही गई थी तो कुमार ने तंज कसते हुए कहा-आपदा में अवसर। यह खबर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है।