केंद्र ने दी कर्मचारियों को दीवाली की बंपर सौगात, डीए में हुई बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को दीवाली का तोहफा देते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता(डीए) और महंगाई राहत 3 प्रतिशत बढ़ा दिया। देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनरों को इस दिवाली सौगात का सीधा लाभ मिलेते हुए अब उन्हें कुल 31 फीसदी डीए मिलेगा।

गुरुवार की सुबह में हुई कैबिनेट बैठक की समाप्ति के बाद केद्रीय मंत्री अनुराठ ठाकुर ने घोषणा कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डीए में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कम से कम 47 लाख कर्मचारियों व 68 लाख पेंशनरों को लाभ होगा।

यह लाभ एक जुलाई 2021 से प्रभावी माना जाएगा। गौरतलब हो कि इस साल जुलाई में ही सरकार ने महंगाई भत्ता में 11 फीसदी की बढ़त कर इसे 28 फीसदी किया था। इससे पहले डीए का भुगतान 17 फीसदी की दर से हो रहा था।

ज्ञात हो कि महंगाई भत्ता ऐसी रकम है जो सरकारी कर्मचारियों को उनके रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है। ये पैसा इसलिए दिया जाता है ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर में कोई फर्क न पड़े। इसका लाभ सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलता है। 

Read More:

  1. जेल में बीतेगी आर्यन खान की दीवाली? जमानत पर बढ़ा सस्पेंस
  2. कैप्टेन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, बीजेपी की हो सकती है बल्ले-बल्ले
  3. कोरोना टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास, 100 करोड़ डोज के पार हुआ आंकड़ा
  4. मध्यप्रदेश-एयरफोर्स का विमान हुआ क्रैश, पायलट सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *