केंद्र ने दी कर्मचारियों को दीवाली की बंपर सौगात, डीए में हुई बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को दीवाली का तोहफा देते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता(डीए) और महंगाई राहत 3 प्रतिशत बढ़ा दिया। देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनरों को इस दिवाली सौगात का सीधा लाभ मिलेते हुए अब उन्हें कुल 31 फीसदी डीए मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि भगवान धन्वंतरि हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं।

वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘#लोकल4दिवाली’ अभियान शुरू किया

हस्‍तशिल्‍प भारत की उत्तम सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह देश के लोगों की आजीविका का एक महत्‍वपूर्ण स्रोत भी है। यह क्षेत्र महिला सशक्तिकरण के नजरिये से भी काफी अहम है क्‍योंकि सभी हस्‍तशिल्‍प कारीगरों और कामगारों का 55 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सा महिला आबादी से है।

बिहार: दरभंगा से शुरू हुई हवाई सेवा, दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट हुई रवाना

दिवाली से ठीक पहले दरभंगा के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है. आज से दरभंगा का हवाई अड्डा शुरू हो गया है. सुबह 11.45 पर यहाँ से आज दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट ने टेकऑफ किया. दरभंगा के लोग पिछले काफी समय से एयरपोर्ट शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे