केंद्र ने दी कर्मचारियों को दीवाली की बंपर सौगात, डीए में हुई बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को दीवाली का तोहफा देते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता(डीए) और महंगाई राहत 3 प्रतिशत बढ़ा दिया। देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनरों को इस दिवाली सौगात का सीधा लाभ मिलेते हुए अब उन्हें कुल 31 फीसदी डीए मिलेगा।

वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘#लोकल4दिवाली’ अभियान शुरू किया

हस्‍तशिल्‍प भारत की उत्तम सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह देश के लोगों की आजीविका का एक महत्‍वपूर्ण स्रोत भी है। यह क्षेत्र महिला सशक्तिकरण के नजरिये से भी काफी अहम है क्‍योंकि सभी हस्‍तशिल्‍प कारीगरों और कामगारों का 55 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सा महिला आबादी से है।