मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार में आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज नए मंत्री बनेंगे। बता दें कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने और सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
दरअसल, बीते दिनों मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने हिरासत में लिया गया।
वहीं मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले 9 महीने से जेल में हैं। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को सरासर गलत बताया है।
उन्होंने गिरफ्तार किए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर अब एक बड़ा दावा किया। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि आबकारी नीति मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई के ज्यादातर अधिकारी सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के खिलाफ थे।
उनके मन में सिसोदिया के लिए बहुत सम्मान है।वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं,बावजूद इसके उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।
