रोहित शर्मा की चौंकाने वाली वापसी! इंडिया ए के लिए खेल सकते हैं सितम्बर में

भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा एक चौंकाने वाली वापसी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सितम्बर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली अनौपचारिक वनडे सीरीज़ में इंडिया ए के लिए खेल सकते हैं। यह फैसला उन्होंने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के तहत लिया है। मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से रोहित ने भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। आईपीएल 2025 के बाद से भी वह मैदान से दूर हैं, लेकिन अब उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है।

हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन  रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने खुद इस सीरीज़ में खेलने की इच्छा जताई है। तीन वनडे मुकाबले 30 सितम्बर, 3 और 5 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

इस बीच पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप रोहित शर्मा का विदाई टूर्नामेंट हो सकता है। उनका मानना है कि इसके बाद कप्तानी की ज़िम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी जाएगी, जो पहले ही टेस्ट कप्तान और टी20 में उपकप्तान बन चुके हैं।

गिल ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे दौरे में टीम की अगुवाई की और अब वह फिर से टी20 टीम में वापसी करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *