आईपीएल शुरू होने में सिर्फ 6 दिन का समय बाकी रह गए है. सभी टीमें इस वक़्त अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसा ही तैयारी का एक वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को आप फन सेशन के साथ-साथ यॉर्कर बॉल चैलेंज भी कह सकते है. इस चैलेंज के तहत सभी गेंदबाज़ो को यॉर्कर बॉल डालनी थी.
इस पूरे सेशन की अगुवाई खुद विराट कोहली कर रहे थे. वह सिर्फ अगुवाई ही नहीं, खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ा रहे थे. वीडियो के बीच-बीच में वह साथी खिलाड़ियों के साथ पिच पर नाचते भी देखे जा सकते है. कप्तान कोहली के साथ इस वीडियो में युजवेंद्र चहल, एबी डीविलियर्स और उमेश यादव भी देखें जा सकते है.
हाल ही में कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा था की आईपीएल के लिए आरसीबी तैयारियों से वह बेहद खुश है. खिलाड़ियों ने फिटनेस पर भी ख़ासा ध्यान दिया है. इस बार आरसीबी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी.
