संसद सत्र के पहले दिन मोदी ने दोहराया सेना के साथ खड़े रहने का संकल्प, कोरोना को हलके में न लेने की दी सलाह, देखें वीडियो

कोरोना माहमारी के बीच संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इशारों ही इशारों में चीन को चेताते हुए कहा कहा की हर परिथिति में सेना के जवान देश की सुरक्षा में मुस्तैद है और पूरा देश इन वीर जवनों के साथ खड़ा है.

प्रधानमन्त्री मोदी ने देशवासियों से कोरोना महामारी को हलके में न लेने की अपील भी की. प्रधानमंत्री ने कहा “जबतक दवाई नहीं, तबतक कोई ढिलाई नहीं। हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में जल्द से जल्द वैक्सीन बन जाए, हमारे वैज्ञानिक भी इसमें सफल हों और सभी को इस समस्या से निजात दिलाएं।”

आपको बतादें की कोरोना महामारी के चलते इस बार राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अलग-अलग समय पर होगी। लोकसभा का काम सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा वहीँ राज्य सभा का कार्य दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *