IPL 2020: जानिए आज होने वाले RCB vs DC के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

आईपीएल 2020 का 19वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला दुबई में होगा और शाम 7 बजकर 30 मिनट से यह मुकाबला शुरू होगा.

पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें ऊपरी पायदान की टीमें है. जहां दिल्ली दूसरे स्थान पर है वहीँ बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने4 -4 मैच खेले है मगर 3 -3 मैच जीतने में ही कामियाब रही है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों का परफॉरमेंस एक जैसा ही है.

हेड-टु-हेड मुकाबले

बैंगलोर और दिल्ली के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए है जिसमें से दिल्ली ने 8 और बैंगलोर ने 15  मुकाबले जीते है. दोनों के बीच खेले गए 1 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला. अगर पिछले 17 मुकाबलों की बात करे तो बैंगलोर ने 14  मुकाबलों में दिल्ली को शिकस्त दी है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो बैंगलोर का पलड़ा भारी दिखाई देता है. अगर बैंगलोर यह मैच जीतती है तो वह इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा लेगी.

दिल्ली के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

दिल्ली की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान सुरेश अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत और पृथ्वी शॉ पर रहेगा. पिछले मैच में कप्तान सुरेश अय्यर और पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाज़ी की थी और टीम को जीत दिलाई थी. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड का अभी तक दिल्ली के नाम ही है. दिल्ली ने कोलकाता के विरुद्ध 228 रन बनाये थे. बोलिंग ब्रिगेड की ज़िम्मेदारी मार्कस, अमित मिश्रा और रबादा के कंधो पर होगी. युवा खिलाड़ी ही दिल्ली टीम की ताकत साबित हो रहे है.

बैंगलोर के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बैंगलोर की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो  कप्तान विराट कोहली और जोश फिलिप पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. पिछले मैच में कोहली ने इस सीजन की पहली फिफ्टी बनाई थी. उसी फॉर्म को कोहली इस मैच में भी कंटिन्यू करना चाहेंगे. मिडिल आर्डर में एरोन फिंच और एबी डी विलियर्स मजबूती के साथ टीम को सँभालने के लिए खड़े होंगे. डी विलियर्स के बल्ले से इस सीजन अच्छे रन निकल रहे है. एडम जाम्पा, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल पर गेंदबाज़ी का दारोमदार होगा.

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मैच में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.

इस मैदान पर अब तक कुल 61 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. इस सीजन दुबई में 8 मैच खेले है जिसमें 7 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से जो टीम टॉस जीतेगी वह बल्लेबाज़ी करना पसंद करेगी.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है जो आईपीएल के हिसाब से बेहद कम है.

दिल्ली और बैंगलोर दोनों ही टीमें अब तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाईं है. दिल्ली तो अब तक एक भी बार आईपीएल के फाइनल में पहुँचने में भी सफल नहीं हुई है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2020: जानिए आज होने वाले CSK vs KXIP के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: कल दो शानदार मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *