सपा के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे मुलायम सिंह यादव का कल उनके औरैया स्थित आवास पसर निधन हो गया। वह 92 साल के थे। वह 15 वर्षों तक ब्लॉक प्रमुख और 20 वर्षों तक विधान परिषद के सदस्य रहे।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में वह स्वस्थ होकर कानपुर के एक अस्पताल से घर लौटे थे लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है।

सपा के फेसबुक पेज पर मुख्य प्रवक्ता की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया,”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी जिला औरैया के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी श्री मुलायम सिंह यादव निवासी कढ़ोरे का पुरवा के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।”


अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं संतप्त परिवारीजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। यादव ने कहा कि वे आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे।

उनका शहर में कोई अपना मकान नहीं है। वे पूरी जिंदगी गांव में ही सादगी का जीवन जिए। वे आजीवन समाजवादी विचाराधारा के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरर्णीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *