शारजाह में कल खेले गए मैच में राहुल तेवतिया के लगातार 5 शानदार छक्कों की बदौलत राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम को 4 विकेट से हरा दिया. कल के इस मैच में रनों की बरसात हुई जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में भारी फेरबदल देखने को मिला है. आईपीएल में अब तक 9 मुकाबले हो चुके है.

सबसे पहले बात करे पॉइंट्स टेबल की कल राजस्थान और पंजाब के बीच हुए हाई स्कोरिंग गेम के बाद पॉइंट्स टेबल में भारी फेरबदल देखने को मिला है. 4 अंको के साथ दिल्ली अपना पहला स्थान बनाये हुए है. मगर कल पंजाब के ऊपर शानदार जीत के बाद राजस्थान की टीम छलांग मारकर चौथे से सीधा दूसरे पायदान पर पहुँच गई है. वहीँ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खिसक कर दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुँच गई है. मुंबई की टीम भी खिसक कर तीसरे से चौथे पायदान पर आ गई है. पांचवे, छटे और सांतवे नंबर पर कोलकाता, चेन्नई और बैंगलोर की टीमें काबिज़ है. हैदराबाद की टीम अपने दोनों शुरूआती मैच गवाकर सबसे निचले पायदान पर है.

अब बात करे ऑरेंज कैप की तो पंजाब टीम के कप्तान केएल राहुल कल राजस्थान के खिलाफ बनाये गए शानदार 69 रनों की बदौलत 222 रनों के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. इसी मैच में 106 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले पंजाब के मयंक अग्रवाल 221 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है. 173 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस पहले स्थान से खिसक कर सीधा तीसरे स्थान पर पहुँच गए है. कल खिलाफ 85 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले संजू सेमसन 159 रनों के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है. राजस्थान के कप्तान स्मिथ कल पंजाब के खिलाफ बनाये गए अपने ताबड़तोड़ 50 रनों के बाद इस लिस्ट में 5वें साथ पर आ गए है. स्मिथ ने 2 मैचों में 119 रन बनाये है.

वहीँ बात करें पर्पल कैप की तो कल राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट लेकर पंजाब के मोहम्मद शमी तीसरे से पहले नंबर पर आ गए है. शमी ने अब तक 7 विकेट लिए है. वहीँ 5 विकटों के साथ दिल्ली के रबाडा पहले स्थान से खिसक कर दूसरे पायदान पर आ गए है. चेन्नई के सैम कुरैन 4 विकेटों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. भले ही पंजाब के शेल्डन कॉट्रेल के कल एक ओवर में राजस्थान के तेवतिया ने लगातार 5 शानदार छक्के जड़े हो मगर इस लिस्ट में शेल्डन कॉट्रेल 5 विकेटों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है. इस लिस्ट में 4 विकटों के साथ बैंगलोर के युजवेंद्र चहल मौजूद है.
टूटने से बचा युवराज का रिकॉर्ड, तेवतिया ने जड़े 5 छक्के, राजस्थान की रिकॉर्ड जीत
