आईपीएल 2020 का 10वां मैच आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बीच खेला जायेगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनटपर खेला जायेगा। आईपीएल में मुंबई की टीम इस समय चौथे नंबर पर है वहीँ राजस्थान की सातवें नंबर पर है. मुंबई जहां अपना पिछला मैच कोलकाता को हराकर आयी है वहीँ बैंगलोर अपना पिछला मैच पंजाब की टीम से बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए मुंबई को यहां एक साइकोलॉजिकल एडवांटेज मिल सकती है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
बैंगलोर के खिलाफ मुंबई हमेशा ही मजबूत साबित हुई है. दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 27 मैच खेले है जिसमें 18 में मुंबई को और 9 में बैंगलोर को जीत मिली है. बात करे पिछले 10 मैचों की परफॉरमेंस की तो 10 में से मुंबई ने 8 मैच जीते है. यहाँ भी मुंबई को साइकोलॉजिकल एज मिल रही है.
सीजन में दोनों टीमों ने एक मैच जीता, एक हारा
मुंबई की तरफ से बैटिंग के सारा दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा, क्वान्टिन डी कॉक, आंद्रे रसेल रसेल और हार्दिक पांड्या के ऊपर रहेगा. वहीँ तेज़ गेंबाज़ी की कमान ‘यॉर्कर स्पेशालिस्ट’ मुबराह और बोल्ट सभालेंगे. दूसरी तरफ बात की जाये बैंगलोर टीम की तो, बैटिंग हमेशा से ही इस टीम का मज़बूत पक्ष रही है है. बैंगलोर की तरफ से बैटिंग की ज़िम्मेदारी कप्तान कोहली, क्रिस गेल और फिंच पर होगी. बैंगलोर की तरफ से गेंदबाज़ी को धार देंगे युजवेंद्र चहल और उमेश यादव और क्रिस मोरिस।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब 4 बार अपने नाम किया है वहीँ बैंगलोर की टीम एक बार भी इस खिताब को जीत नहीं पायी है.
क्या रहेगा पिच और मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाड़ियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसपर बल्लेबाज़ों के लिए बैटिंग करना आसान होगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अबतक 61 टी20 मैचे खेले गए है जिसमें से पहले बल्लाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है. पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है जो आईपीएल के लिहाज़ से काफी काम नज़र आता है.
मुंबई ने आईपीएल में अबतक 189 मैच खेले है जिसमें 58.20 प्रतिशत की दर से उसने 110 मैचों में जीत हासिल की है. वहीँ बैंगलोर ने 183 मैच खेलकर 85 मैच जीते है. इसकी जीत प्रतिशत 46.44 रही है.
इन सबके बीच मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में नया रिकॉर्ड बना सकते है. रोहित आईपीएल में 5000 रन बनाने से 10 रन दूर ही रह गए हैं। ऐसा करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी होंगे. इससे पहले कोहली और रैना ने ही आईपीएल में 5000 रनों के आकड़े को छुआ है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

