ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए हार्दिक सिंह ने अंतिम मिनट पर दागा गोल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में रविवार को ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 49 वर्षों बाद पहली बार ओलंपिक के अंतिम चार में जगह बनाई।

भारत सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगा जिसने क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 3-1 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह (सातवें) गुरजंत सिंह (16वें) और हार्दिक सिंह (57वें मिनट) ने गोल किए।

ब्रिटेन की तरफ से एकमात्र गोल सैमुअल इयान वार्ड (45वें मिनट) ने किया। हार्दिक मिड-फील्ड से दौड़े और लगातार ब्रिटेन की रक्षा-पंक्ति को छकाते रहे। वह लगातार 50 मीटर तक दौड़ते रहे। उन्होंने सतर्कता देखते हुए रीबाउंड पर गोल कर दिया और तेज शॉट गोल पोस्ट में जाकर टकराया।

हार्दिक सिंह भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप कप्तान रह चुके हैं। वे 2018 में एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी और साल 2018 में पुरुष हॉकी विश्वकप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। हार्दिक के द्वारा दिए गए इस गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने रविवार को बताया कि खिलाड़ियों ने 49 साल बाद ओलंपिक सेमीफ़ाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रयास किए हैं और आत्मविश्वास ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। हालांकि कप्तान ने अपने साथियों को समय से पहले जश्न मनाने के प्रति चेताते हुए कहा कि उनका काम अब तक खत्म नहीं हुआ है।

बता दें कि 1980 में भारत चैंपियन बना था हालांकि उस समय सेमीफाइनल मुकाबले नहीं थे। इस तरह से भारत 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

Read More

  1. धनबाद में जज के संदिग्ध मौत पर सख्त होते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बताया हत्या का मामला
  2. हंगामे और नारेबाजी के बीच बिना चर्चा किए ही पास हो गए ये सारे बिल
  3. जाति आधारित जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री से मिले तेजस्वी और तेजप्रताप यादव
  4. बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ
  5. सीमा विवाद में मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा पर मिजोरम के अफसरों द्वारा किया गया एफआईआर
  6. दिल्ली से अहमदाबाद का सफर तय करने के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की हो रही है तैयारी
  7. प्रधानमंत्री मोदी के भाई ने मांगे पूरी ना होने तक जीएसटी भुगतान बंद करने का किया समर्थन
  8. मोटोरोला ने मोटोरोला एज 20 सीरीज की लॉन्च, यह होंगी खासियतें
  9. ललन सिंह को जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान
  10. दिल्ली में भारी बारिश से परेशानी, हुआ जलभराव

One thought on “ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए हार्दिक सिंह ने अंतिम मिनट पर दागा गोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *