अमेरिका में लगे बाइडेन विरोधी पोस्टर- बताया तालिबानी,हाथ मे रॉकेट लिए दिखे राष्ट्रपति

अफगानिस्तान में कट्टरपंथी तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस वापसी के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच उनका एक पोस्टर चर्चा में आया है।

घटना उनके होमटाउन पेंसिलवेनिया की है जहां बिलबोर्ड्स पर लगे पोस्टर्स में बाइडेन को तालिबानी आतंकी की तरह रॉकेट लॉन्‍चर के साथ दर्शाया गया है। पोस्टर में राष्ट्रपति को तालिबान आतंकी के कपड़ों में मोटार्ड पकड़े हुए दिखाया गया है।

उसपर ‘मेकिंग तालिबान ग्रेट अगेन’ का नारा लिखा हुआ है। गौरतलब हो कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान ‘मेकिंग अमेरिका ग्रेट अगेन’ का नारा काफी प्रचलित हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेंसिल्वेनिया के पूर्व सीनेटर स्कॉट वैगनर ने राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ यह पोस्टर लगवाए हैं जिसके लिए उन्होंने करीब 15 हजार डॉलर की लागत से राजमार्गों पर एक दर्जन से अधिक बिलबोर्ड किराए पर लिए।

द यॉर्क डेली को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने जो बाइडन के एक गलत फैसले की वजह से अमेरिका को पूरी दुनिया के सामने शर्मिंदा होने की बात कही। उन्होंने इस शर्मिंदगी को वियतनाम से भी बदतर बताया।

साथ ही उन लोगों को जवाब देने की भी मांग की जिन्होंने अफगानिस्तान में लड़ाई लड़ी। पूर्व सीनेटर ने कहा कि वह ट्रंप के सपोर्टर नहीं हैं और अगर ट्रंप भी ऐसा फैसला लेते तब भी वह यही करते।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले को टालने के लिए बाइडन पर दबाव बनाया गया था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। वैगनर ने यॉर्क डेली रिकॉर्ड्स के साथ बातचीत में पूछा “उन तमाम पूर्व सैनिकों पर आप क्‍या कहेंगे जिन्‍होंने अफगानिस्‍तान युद्ध में हिस्‍सा लिया था।”

पूर्व सीनेटर के अनुसार अफगानिस्‍तान की स्थितियां वियतनाम से भी ज्‍यादा खराब हैं। कई मिलिट्री वेटरन से मुलाकात,जिन्‍होंने अफगानिस्‍तान वार में हिस्‍सा लिया था, के बाद वैगनर बताते हैं कि बहुत से सैनिक ऐसे हुए जिन्‍होंने अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी।

न सिर्फ उन्‍होंने अपने अंग लड़ते हुए गंवा बल्कि 20 साल तक चले इस युद्ध में उनकी मनोवैज्ञानिक स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है। ऐसे में अब उन्हें बाइडेन का मजाक उड़ाने में न तो कोई शर्म है और न ही कोई पछतावा बल्कि वह मानते हैं कि ऐसे वापसी के बाद बाइडेन इसके ही हकदार हैं।

पेंसिलवेनिया के I-83 यॉर्क काउंटी पर लगा बिलबोर्ड अब सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

Read More:

  1. बिहार- एम्बुलेंस में मिली शराब, विपक्ष हमलावर
  2. धोनी, आनंद महिंद्रा समेत इन हस्तियों को पीएम मोदी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *