ओवैसी की दी हुई चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर गर्मागर्मी तेज होने लगी है। इस मामले में सबसे पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नहीं बनने देने की खुली चुनौती पेश की है।

उधर योगी ने भी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर ऐसी बात है तो भाजपा के कार्यकर्ता इसे स्वीकार करेंगे और भाजपा इस बार के होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने चुनाव और परिणाम का इंतजार करने की बात कही।

असदुद्दीन ओवैसी ने एक रैली को संबोधित करने के दौरान कहा कि “इंशाअल्लाह योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का सीएम नहीं बनने देंगे।” ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “ओवैसी एक बड़े नेता है। उन्हें एक समुदाय विशेष का समर्थन प्राप्त है, लेकिन वह उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा को चैलेंज नहीं कर सकते। भाजपा अपने मुद्दों और मूल्यों के साथ चुनाव मैदान में रहेगी।

अगर उन्होंने ऐसी चुनौती दी है तो भाजपा के कार्यकर्ता इसे स्वीकार करते हैं और भाजपा एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी इसमें कोई संदेह नहीं है।” वहीं भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी अगर उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाए तो वे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 20 फ़ीसदी की है। उनकी ऐसी हिस्सेदारी में सत्ता में उनकी भागीदारी भी होनी चाहिए। उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है।

इन सब को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे असदुद्दीनन ओवैसी और ओमप्रकाश राजभर के मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताएं। उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही सरकार बनेगी।

Read More:
1. https://hamarirai.com/2021/07/05/after-the-election-of-district-panchayat-president-asaduddin-owaisi-targeted-sp-and-bjp/

2. https://hamarirai.com/2021/07/03/after-leaving-the-bsp-aimim-chief-owaisi-came-with-this-party-to-break-into-dalit-voters/

3. https://hamarirai.com/2021/07/05/this-big-disclosure-happened-in-darbhanga-parcel-blast-case-nia-is-being-interrogated/

4. https://hamarirai.com/2021/07/05/rcp-singh-said-on-minister-madan-sahni-episode-communication-between-politicians-and-officers-is-necessary-meeting-with-the-leaders-of-the-opposition-continues/

5. https://hamarirai.com/2021/07/04/after-the-election-of-the-new-chief-minister-in-uttarakhand-many-senior-ministers-were-uncomfortable/

6. https://hamarirai.com/2021/07/04/army-plane-damaged-in-philippines-40-injured-and-17-killed/

4 thoughts on “ओवैसी की दी हुई चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *