बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की जिसमें कुल 17 अहम प्रस्तावों पर राज्य सरकार की मुहर लगी।
इसमें से एक प्रमुख फैसला पंचायत चुनावों को लेकर भी किया गया है। राज्य में सरकार ने 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराने को लेकर मंजूरी दे दी है। इससे जुड़ी अधिसूचना 24 अगस्त को जारी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक, 24 सितंबर को पहले चरण का,दूसरे चरण का मतदान 29 सितंबर, तीसरे चरण का 8 अक्टूबर, चौथे चरण का 20 अक्टूबर, पांचवें चरण का 24 अक्टूबर, छठा चरण 3 नवंबर, सातवां चरण 15 नवंबर, आठवां चरण 24 नवंबर, नौवां चरण 29 नवंबर, दसवां चरण 8 दिसंबर और ग्यारहवें चरण का 12 दिसंबर को मतदान होगा।
राज्य में बाढ़ के हालात को देखते हुए पहले उन प्रखंडों में चुनाव कराए जाने की संभावना है जहां बाढ़ का प्रभाव नही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मतदान अंतिम चरणों में होंगे। इस बार का पंचायत चुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार बिहार के पंचायत चुनाव में ईवीएम का प्रयोग होगा।
कुल 6 पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें 4 पदों पर ईवीएम से जबकि 2 पदों के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत, मुखिया का चुनाव ईवीएम मशीन और पंच एवं सरपंच का चुनाव बैलट पेपर से होना शामिल है। कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी।
इससे पहले राज्य में बाढ़ के हालात को देखते हुए पंचायत चुनाव टालने की खबरें भी आ रही थीं।
Read More
- बिहार में बाढ़ से बेहाल हुई रेल- कई ट्रेनें हुईं रद्द, कई डाइवर्ट
- जब नाम गलत बोलने पर भड़क उठीं स्मृति ईरानी, पढ़ें
- प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती शारदा सहाय का भागलपुर में निधन
- तालिबान ने काबुल पर कब्जे के बाद कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, किए 10 बड़े ऐलान
- उत्तरप्रदेश- अब अल्पसंख्यकों को लुभाने में जुटी भाजपा
- एनएचएआई के परियोजना निदेशक को थप्पड़ मारने संबंधी बयान सपा विधायक पर पड़ा भारी
