ममता पर बोले नड्डा- बंगाल की जनता उन्हें वापस जाने का आदेश देने को तैयार, जमीन खिसक चुकी है

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पारा अभी से गर्म होने लगा है। एक तरफ ममता बनर्जी के सामने सत्ता में वापसी की चुनौती है तो दूसरी तरफ बीजेपी इन चुनावों में सरकार बनाने का दावा अभी से कर रही है। इन चुनावों को लेकर बीजेपी ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल का दौरा भी कर चुके हैं।


इसके अलावा ममता बनर्जी की बात करें तो केंद्र से 36 का आंकड़ा रखने वाली ममता दीदी को बंगाल में पुनः वापसी का भरोसा है वहीं उनके साथ टीम प्रशांत किशोर भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। ऐसे में नतीजे किसके पक्ष में जाएंगे यह तो वक़्त बताएगा लेकिन आने वाले समय मे पश्चिम बंगाल में यह तल्खी और बढ़ेगी यह स्पष्ट नजर आने लगा है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है।


नड्डा ने पश्चिम बंगाल और ममता बनर्जी पर अपने एक बयान में कहा,’ममता जी के पांव के नीचे से प. बंगाल की धरती खिसक चुकी है, उनको लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है इसलिए आपने देखा होगा कि गाहे-बगाहे उनकी बौखलाहट सामने उभरकर आती है जो इस बात को बताती है कि बंगाल की जनता उन्हें जाने का आदेश देने के लिए तैयार बैठी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *