जम्मू-कश्मीर में अनुछेद 370 हटने के 14 महीने बाद रिहा हुई पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती को आज रिहा कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता रोहित कंसल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

वह पिछले 14 महीनों से नज़र बंद थी. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से उन्हें लगातार नज़रबंद किया हुआ था. पीएसए कानून के तहत उन्हें हिरासत में रखा गया था. 

महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी माँ को नज़रबंद रखने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें मंगलवार को सुनवाई हुई थी. इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रसाशन से जवाब तालाब किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारीयों से पूछा की पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत कितने समय तक महबूबा मुफ्ती को नज़रबंद रखा जायेगा. हालांकि इस मामले पर सुनवाई होनी अभी पूरी नहीं हुई है. 

आपको बतादें की इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के चेयरमैन फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला को भी नज़रबंद किया गया था. फारूक अब्दुल्ला को 15 मार्च को और उनके बेटे उमर को ठीक 10 दिन बाद 25 मार्च को रिहा किया गया था।

रिहा होने के बाद उमर अबुद्ल्ला ने बाकि सभी नज़रबंद नेताओं की रिहाई की मांग की थी.

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाने वाले बयान पर घिरे फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

भारत-चीन के विवाद के बीच फारुख अब्दुल्लाह का विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में फिर से लागू होगा अनुच्छेद 370, 35A

370 के साथ हटे विकास के स्पीड ब्रेकर, बढ़ी लद्दाख के विकास की रफ्तार- नकवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *