जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती को आज रिहा कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता रोहित कंसल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
बीजेपी आपरेशन आल आउट की हिमायती थी जबकि पीडीपी इसे बंद करने की पैरोकारी में लगी थी। बीजेपी के शासन वाली केंद्र सरकार रमजान के बाद सीजफायर को खत्म करना चाहती थी जबकि महबूबा इसके खिलाफ थीं।