रिहा होते ही महबूबा मुफ़्ती का ऑडियो मैसेज आया सामने , कहा “काले दिन का काला फैसला हर पल मेरे दिल और रूह पर वार करता रहा”

कल रात जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती को रिहा कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता रोहित कंसल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

वह पिछले 14 महीनों से नज़र बंद थी. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से उन्हें लगातार नज़रबंद किया हुआ था. पीएसए कानून के तहत उन्हें हिरासत में रखा गया था. 

रिहा होने के कुछ देर बाद ही महबूबा मुफ़्ती  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जम्मू-कश्मीर की आवाम के लिए एक 1.23 मिनट का ऑडियो सन्देश जारी किया जिसमें उन्होंने कहा “मैं आज एक साल से ज्यादा अर्से के बाद रिहा हुई हूं। इस दौरान 5 अगस्त 2019 के काले दिन का काला फैसला हर पल मेरे दिल और रूह पर वार करता रहा।

मुझे अहसास है कि यही कैफियत जम्मू-कश्मीर के तमाम लोगों की रही होगी। हममें से कोई भी शख्स उस दिन की डाकाजनी और बेइज्जती को कतई भूल नहीं सकता।’

‘हम सबको इस बात को याद करना होगा कि दिल्ली दरबार ने पिछले साल 5 अगस्त को गैर-आइनी, गैर-जम्हूरी, गैर-कानूनी से जो हक छीन लिया, उसे वापस लेना होगा। उसके साथ-साथ मसले कश्मीर जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर के हजारों लोगों ने अपनी जान न्योछावर कीं, उसको जारी रखने के लिए हमें अपनी जद्दोजहद जारी रखनी होगी।”

मैं मानती हूं कि यह रहा कतई आसान नहीं होगी। लेकिन मुझे यकीन है कि हम सबका हौसला और अजम ये दुश्वार रास्ता तय करने में मॉविन होगा। आज जबकि मुझे रिहा किया गया है, मैं चाहती हूं कि जम्मू-कश्मीर के जितने लोग मुल्क के मुख्तलिफ जेलों में बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए।’

आपको बतादें की इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के चेयरमैन फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला को भी नज़रबंद किया गया था. फारूक अब्दुल्ला को 15 मार्च को और उनके बेटे उमर को ठीक 10 दिन बाद 25 मार्च को रिहा किया गया था।

रिहा होने के बाद उमर अबुद्ल्ला ने बाकि सभी नज़रबंद नेताओं की रिहाई की मांग की थी.

जम्मू-कश्मीर में अनुछेद 370 हटने के 14 महीने बाद रिहा हुई पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाने वाले बयान पर घिरे फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

भारत-चीन के विवाद के बीच फारुख अब्दुल्लाह का विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में फिर से लागू होगा अनुच्छेद 370, 35A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *