हैदराबाद में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. निचले हिस्सों में पानी भर गया है. सड़के तैलाब जैसी दिखाई दे रही है. पानी का दबाव इतनी तेज़ है की गाड़ियां, लोग, साइकिल सब बहते हुए नज़र आ रहे है.
शहर के बंडलगुडा इलाके में बारिश की वजह से घर दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत की भी खबर है. वहीँ एक और हादसे में एक माँ और बेटी की भी मौत की खबर आयी है.
पिछले बीस घंटो में 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश होने वाली है. सबसे ज्यादा बारिश हैदराबाद के एलबी नगर में दर्ज की गई. यहाँ पिछले 24 घंटो में 25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने इमरजेंसी नंबर (040-21111111) भी जारी किया है. डीआरएफ की टीम से संपर्क करने के लिए 040-29555500 यह नंबर जारी किया गया है. SDRF की टीम शहर में घूम घूमकर लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी है.
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने हालत की गंभीरता को देखते हुए एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और हालात का जायज़ा लिया. उन्होंने अधिकारीयों को तुरंत मेडिकल और अन्य ज़रूरी सेवाएं लोगो तक पहुँचाने के आदेश दिया.
वहीँ हैदराबाद के सांसद और AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने रात को ही घटना स्थल का मोयायना किया जहां 9 लोग मारे गए. उन्होंने लोगों को हर संभव मदद देने का भरोसा जताया है.
बारिश से दिल्ली-NCR का बुरा हाल, सड़कें बनी तालाब
चेतावनी- पिछले तीन वर्षों के दौरान भारी वर्षा की घटनाओं में हुई लगातार वृद्धि, जानें कारण
